किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा निर्मित एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन फिल्म है। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े व जगपति बाबू जैसे सहायक कलाकार हैं। प्रिंसिपल फोटोग्राफी मई 2022 में शुरू हुई और दिसंबर 2022 में मुंबई, हैदराबाद और लद्दाख में फिल्मांकन के साथ समाप्त हुई। यह ईद के मौके पर 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है।
