Hyundai Creta इस बार अपने डैशबोर्ड डिजाइन के साथ थोड़ा मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना रही है। इसमें 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन दी गई हैं और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। कंपनी ने पुष्टि की है कि 2024 Hyundai Creta को सात वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक, और एसएक्स (ओ) में पेश किया जाएगा.
2024 Hyundai Creta के इंटीरियर की पहली झलक सामने आई है, इन बदलावों के साथ 16 जनवरी को मारेगी एंट्री
2024 Hyundai Creta के इंटीरियर की पहली झलक सामने आई है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai ने Creta Facelift को टीज करना शुरू कर दिया है और इसे 16 जनवरी को पेश किया जाना है। इच्छुक ग्राहक इसे 25 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं। क्रेटा फेसलिफ्ट एक्सटीरियर के साथ-साथ इंटीरियर में भी कुछ बड़े बदलावों के साथ आएगी। ब्रांड ने इसकी एक झलक पेश की है।
इंटीरियर में क्या बदला?
Hyundai Creta इस बार अपने डैशबोर्ड डिजाइन के साथ थोड़ा मिनिमलिस्टिक अप्रोच अपना रही है। इसमें 10.25 इंच की डुअल स्क्रीन दी गई हैं और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को एक नए यूजर इंटरफेस के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं, इसमें अब एक नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो हुंडई अल्कजार से लिया गया है।
सेंटर कंसोल को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। जबकि सेंटर स्टेज इंफोटेनमेंट सिस्टम द्वारा लिया गया है, इसके ठीक नीचे एक नया क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम है, जो टच कंट्रोल पैनल पर बैठता है।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में लॉन्च होंगी ये
Electric SUVs, लिस्ट में Mahindra से लेकर Maruti तक हैं शामिल
गियर लीवर को भी दोबारा डिजाइन किया गया है। इसमें पतले एसी वेंट हैं, जिन्हें इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के बीच प्लेस किया गया है। हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट बैकलिट स्विच, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट, केबिन के लिए डुअल-टोन थीम और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ आती रहेगी।
वेरिएंट और इंजन
कंपनी ने पुष्टि की है कि 2024 Hyundai Creta को सात वेरिएंट्स - ई, ईएक्स, एस, एस (ओ), एसएक्स, एसएक्स टेक, और एसएक्स (ओ) में पेश किया जाएगा। इसमें 6 मोनो-टोन और 1 डुअल-टोन रंग विकल्प होंगे। इसके अलावा, मिड साइज एसयूवी को 3 इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें 1.5 लीटर एमपीआई पेट्रोल, 1.5 लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल और 1.5 लीटर कप्पा टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन होगा।
यह भी पढ़ें- Mumbai Trans Harbour Link: मुंबई के सीएम Eknath Shinde ने बताया- 12 जनवरी को खुलेगा देश का सबसा बड़ा समुद्री पुल
kholdal.blogspot.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें"
